{"_id":"6991ad240122e7c15c0f7664","slug":"video-shiv-sandesh-yatra-was-taken-out-in-dadri-city-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी शहर में निकाली गई शिव संदेश यात्रा, जगह-जगह पर लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी शहर में निकाली गई शिव संदेश यात्रा, जगह-जगह पर लोगों ने किया स्वागत
महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी की ओर से रविवार को दादरी शहर में शिव संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
दादरी जिला प्रभारी राजयोगिनी प्रेमलता ने सभी को बधाई देते हुए शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाने का वास्तविक अर्थ समझाते हुए बताया कि बाहरी पूजा नहीं बल्कि अपनी बुराईयों, विकारों और नकारात्मक संस्कारों का त्याग कर उन्हें परमात्मा को समर्पित करना है। उन्होंने सभी को दिव्य गुणों को धारण करने का संदेश देते हुए कहा कि सच्ची शिवरात्रि तभी है जब हम अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार और ईर्ष्या जैसे दोषों का त्याग करें। यात्रा का शुभांरभ पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सतबीर गौड़, जयभगवान मस्ताना, रामचंद्र आदि ने किया। इस दौरान भगवान शिव तथा लक्ष्मी-नारायण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पूरे शहर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।