{"_id":"69915dc4bec83c30670a65a3","slug":"video-lkhanauu-ma-bthathhashavara-mahathava-mathara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-hajara-shavabhakata-na-kaya-jalbhashhaka-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
लखनऊ में शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक को उमड़े। शनिवार आधी रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो रविवार तक जारी रहीं।
भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बेलपत्र, पुष्प, दूध और नारियल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और विश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी। भक्ति की इस धारा में डूबे भक्तों ने भोलेनाथ से अपने और समाज के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।