{"_id":"69915c4821c24649f3031107","slug":"video-mahashivratri-celebrated-with-great-enthusiasm-in-jhajjar-devotees-worshipped-in-temples-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में की श्रद्धालुओं ने पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में की श्रद्धालुओं ने पूजा
कस्बे में फाल्गुन माह की महाशिवरात्री पर मंदिरों की धर्मनगरी भोले बाबा के जयंकारो से गूंज उठा, मंदिरों में जल चढ़ाने वालों की होड़ लग गई। बेरी के बड़ा महादेव के मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए आए और बच्चे महिलाएं बुजुर्ग हर कोई भोले बाबा की अराधना में लगा था। भक्तों का कहना था कि बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की तरह बड़ा महादेव महाभारत काल के समय से है।
इस मंदिर में आसपास गांव की महिलाएं सजधज कर नाचते गाते हुए पूजा अर्चना के लिए बड़ा महादेव में पहुंचती है। बड़ा महादेव के अलावा बेरी के पंचमुखी, ईमली वाला मंदिर, देवी जी मंदिर ,बालाजी मंदिर, शिव चौक पर शिव मंदिर, नवदेसर मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।.
मंदिर में पूजा करने आए भक्तों ने बताया कि महाभारत काल से इस मंदिर मे पूजा अर्चना की परंपरा चली आ रही है। अगर कोई पूरा साल मंदिर में ना जाए आज के दिन बड़ा महादेव में जल चढ़ाता है तो उसे पूरे वर्ष का पुण्य मिलता है। धर्मनगरी में ही स्वंयभू मंदिर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।