{"_id":"672b2822246ab3b922096579","slug":"video-thathara-pahaca-mahal-aayaga-ka-cayaraparasana-ranae-bhataya-kaha-mabil-va-parama-sabthha-sa-thara-bnae-chhatarae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी पहुंची महिला आयोग के चेयरपर्सन रेणु भाटिया, कहा- मोबाइल व प्रेम संबंधों से दूरी बनाए छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी पहुंची महिला आयोग के चेयरपर्सन रेणु भाटिया, कहा- मोबाइल व प्रेम संबंधों से दूरी बनाए छात्राएं
मोबाइल के युग में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। युवा पीढ़ी अपने लक्ष्यों को भूलकर क्षणिक आनंद के लिए अपने राह से भटक रही है और इसी कारण आज महिलाओं प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। ये बात महिला आयोग प्रदेश अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बुधवार को शहर के जनता कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि आज पांचवीं कक्षा से लेकर विवि स्तर के विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को भूल गए हैं। मोबाइल से ही बात करते हैं और इसी से ही उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय अन्य फिजूल की बातों में अधिक रहता है।
दोस्ती करना अच्छी बात है, लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में जाना आज का सबसे बड़ा मुद्दा है। इससे कई घर और महिलाओं व युवतियों का जीवन बर्बाद हो रहा है। पुरुष झूठ बोलकर युवतियों को अपनी बातों में फंसाते हैं और युवतियां एक बार भी अपने शांत चित्त से नहीं सोचती और उसकी बातों में आकर अपना जीवन स्वयं बर्बाद कर लेती हैं। साथ ही सभी उन्होंने लड़कों को भी अपने परिजनों को ध्यान में रखकर जीवन जीने और इस तरह गलत काम न करने का आह्वान किया।
कार्यालयों में हो रहे महिला दुर्व्यवहार के सवाल पर उन्होंने जींद एसपी घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही मिले तो एसपी पर और गलत मिलने पर शिकायतकर्ता पर कार्रवाई होगी। कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर एसपी सुमित का तबादला अंबाला करवा दिया गया है। उन्होंने युवतियों से भी डरने की बजाय लिखित शिकायत देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।