Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Tragic accident on the Bahdra-Satnali road; motorcycle catches fire after colliding with a tree, young man burns to death.
{"_id":"6adb74890d104b49070fcff5","slug":"video-tragic-accident-on-the-bahdra-satnali-road-motorcycle-catches-fire-after-colliding-with-a-tree-young-man-burns-to-death-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; युवक की जिंदा जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; युवक की जिंदा जलने से मौत
चरखी दादरी। बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर गांव हंसावास कलां के पास वीरवार रात बाइक पेड़ से टकराने के बाद आग लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से अपने घर राजस्थान जा रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान के चूरू जिले के गांव मलसर डोगासर निवासी लालसिंह दिल्ली के वैशाली नगर स्थित फर्नीचर फैक्टरी में काम करता था। वीरवार रात वह पल्सर बाइक से घर लौट रहा था। हंसावास कलां के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
बैग में मिला आधार कार्ड
खेत की ओर जा रहे एक किसान ने हादसा देखकर दमकल विभाग और आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी। जांच अधिकारी एचसी मुकेश के अनुसार, मृतक के दो बैगों में से एक जल गया, जबकि दूसरा सुरक्षित बच गया। उसमें मिले आधार कार्ड और बाइक के पंजीकरण नंबर से उसकी पहचान हुई।
ताऊ के बयान पर कार्रवाई
बाढड़ा पुलिस ने मृतक के ताऊ महेंद्र के बयान दर्ज किए। इसके बाद नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।