Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
500 devotees from Tohana set off for the Agroha Dham fair; Aggarwal Sabha president Ramesh Goyal and Parveen Jain flagged them off.
{"_id":"6addaf497d93532aa50b5398","slug":"video-500-devotees-from-tohana-set-off-for-the-agroha-dham-fair-aggarwal-sabha-president-ramesh-goyal-and-parveen-jain-flagged-them-off-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना से 500 श्रद्धालु अग्रोहा धाम मेले के लिए रवाना, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल व परवीन जैन ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना से 500 श्रद्धालु अग्रोहा धाम मेले के लिए रवाना, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल व परवीन जैन ने दिखाई हरी झंडी
अग्रोहा धाम के वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए टोहाना से करीब 500 अग्रवाल बंधु रविवार को बसों में सवार होकर रवाना हुए। शहर के बाजार में अग्रवाल सभा द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गोयल व समाजसेवी परवीन जैन ने बताया कि अग्रोहा धाम में हर साल वार्षिक मेला लगता है। यह मेला महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी मां महालक्ष्मी को समर्पित होता है। इस मेले को अग्रवाल समाज दिवाली की तरह मनाता है। मेले में हरियाणा, पंजाब सहित देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं।
सभा के एक सदस्य ने बताया कि इस बार अग्रोहा धाम में खाने, ठहरने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, उसके बाद भंडारा चलेगा। टोहाना से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
बसों में सवार लोगों ने कहा कि वे हर वर्ष इस मेले में जाते हैं। यह उनके पूर्वज महाराजा अग्रसेन के प्रति आस्था का प्रतीक है। टोहाना में सुबह से ही फोन आ रहे थे और लोग अपने आप ही उत्साह के साथ एकत्रित हो रहे थे।
अग्रवाल सभा ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अग्रोहा धाम पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं और महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी माता के जयकारे के साथ मेले में शामिल हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।