{"_id":"6751818059bc2b45c50d4f65","slug":"video-cm-flying-raid-at-tohana-municipal-council-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड
टोहाना नगर परिषद कार्यालय में डोर टू डोर कचरा उठान के टेंडर को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ हनीश कुमार के नेतृत्व में टीम डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची। टीम करीब छह घंटे से नगर परिषद में टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस दौरान टीम को जांच में काफी कमियां मिली है, जिसके अनुसार आगामी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग टीम टोहाना नगर परिषद एरिया में बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर पहुंची। जहां स्थिति का जायजा लिया गया तथा वहां काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की गई। इसके बाद टीम ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को लेकर पूरा रिकॉर्ड तलब किया। नगर परिषद के जेई हवासिंह द्वारा टीम को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट हनीश कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को लेकर सीएम फ्लाइंग द्वारा जांच की जा रही है। नगर परिषद में पहुंचकर रिकॉर्ड मिलान किया गया है। डोर टू कचरा के डंपिंग प्वाइंट और कचरा के लिए तय किए गए धर्मकांटे पर वीडियोग्राफी नहीं हो रही थी। यह भी त्रुटि पाई गई है। बाकी टीम जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौपेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।