{"_id":"6895d5fccf23fdedac001c27","slug":"video-farmer-protest-in-fatehabad-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में किसान का प्रदर्शन, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में किसान का प्रदर्शन, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसान शुक्रवार को फतेहाबाद में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। किसान नई सब्जी में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच से धीरज गाबा और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से ओमप्रकाश हसंगा ने संयुक्त रूप से किया वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम फतेहाबाद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के किसान किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक सितम्बर को मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। आज के प्रदर्शन में सेम व जलभराव से पीडि़त गांव रामसरा, ढाबी कलां, खाबड़ा कलां, खाबड़ा खुर्द सहित अनेक गांवों के किसानों ने भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।