{"_id":"687de7ad93f7d9eef3034614","slug":"video-farmers-protest-in-tohana-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष सीमित ब्लॉक टोहाना के किसानों ने राज्य कमेटी की अपील पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम टोहाना के माध्यम से मांग पत्र भेजा गया। अभियान के तहत ब्लॉक के प्रधान मंजीत सिंह पूर्णमाजरा के नेतृत्व मे एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। भाजपा शासन में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही और नकली खाद बिक रही है। किसान लाइनों मे खाद लेकर परेशान हो रहे हैं। वहीं, सरकार ने बिजली बिलों मे भारी बढ़ोतरी कर दी है जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढे़गा। नहरों में दो सप्ताह पानी की मांग, एचटी लाइनो पर उचित मुआवजा दिया जाए। धरने पर बैठे मेवात के किसानो को इंसाफ मिले, समार्ट मीटर न लगाए जाएं, किसानों पर दर्ज झूठे केस रद्द किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।