Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Farmers submitted a memorandum to SE regarding the reconstruction of Khedi canal which was broken a few days ago in Fatehabad
{"_id":"67471ee3d63e592de107e20c","slug":"video-farmers-submitted-a-memorandum-to-se-regarding-the-reconstruction-of-khedi-canal-which-was-broken-a-few-days-ago-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में कुछ दिन पहले टूटी खेड़ी नहर के पुननिर्माण को लेकर किसानों ने एसई को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में कुछ दिन पहले टूटी खेड़ी नहर के पुननिर्माण को लेकर किसानों ने एसई को सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद के गांव किरढ़ान से गुजर रही खेड़ी नहर के बीते दिनों टूटने से आ रही समस्याओं को लेकर किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। जिला प्रधान सतीश बेनीवाल के नेतृत्व में भोडियाखेड़ा स्थित सिंचाई भवन में एसई ओपी बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान सतीश बैनीवाल व अन्य किसानों ने बताया कि खेड़ी नहर टूट जाने के कारण गेहूं की बिजाई नहीं हो पाई है। इसलिए खेड़ी नहर में एक सप्ताह पानी और दिया जाए ताकि किसान समय रहते खेतों में सिंचाई कर सकें। मुख्यमंत्री के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें खेड़ी नहर की रिमॉडलिंग करवाने की मांग की गई है। किसानों ने बताया कि नहर पूरी तरह से टूटी हुई है, बार-बार किसानों को समस्या का सामना करना पड़ता है। नहर टूट जाने के कारण किसान समय पर बिजाई करने से वंचित रह जाते हैं। यह नहर 40 साल पुरानी हो चुकी है। पूरी नहर 24 गांवों से होकर गुजरती है, जिस कारण इन 24 गांवों में पीने के पानी की भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि नहर का रिमॉडलिंग का कार्य करवा कर किसानों को राहत दिलाई जाए। एसई ओपी बिश्नोई ने भी इस संबंध में प्रदेश सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।