{"_id":"6752b81e2edba3707b0c3e51","slug":"video-fatahabtha-ma-shara-shatacada-havanatamaka-mahayajania-ka-upalkashhaya-ma-nakal-kalsha-yatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
फतेहाबाद के अशोक नगर स्थित श्री चंडीमाता मंदिर व ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति हेतु श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ एवं रूद्र याग 6 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। फतेहाबाद में पहली बार अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। मंदिर गद्दीनशीन माता सत्यमदेवा के नेतृत्व में यात्रा निकली। जिसकी अध्यक्षता रोहतक के महामंडलेश्वर स्वामी श्री कर्णपुरी जी धाम वालों ने की।
यह यात्रा श्री रघुनाथ मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए अशोक नगर स्थित श्री चंडी माता मंदिर पहुंची। इससे पहले यजमानों का पंचगव्य स्नान की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को 14 दिसंबर तक रोज सुबह 8 से 12 बजे तक व शाम को 3 बजे से 6 बजे तक हवन होंगे।
14 दिसंबर शनिवार को सुबह हवन यज्ञ की पूर्णाहूति डाली जाएगी। रात को जागरण होगा। 15 दिसंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। हवन यज्ञ के लिए यज्ञाचार्य भीष्म भारद्वाज व हरिद्वार से उपाचार्य पंडित भास्कर उपाध्याय समेत हरिद्वार से पुजारी आए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।