Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad police arranged special bus service in rainy season for the candidates during HTET exam
{"_id":"688aec4152fe53e7ce01fd98","slug":"video-fatehabad-police-arranged-special-bus-service-in-rainy-season-for-the-candidates-during-htet-exam-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद पुलिस ने एचटेट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए बरसात में विशेष बस सेवा की व्यवस्था की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद पुलिस ने एचटेट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए बरसात में विशेष बस सेवा की व्यवस्था की
पुलिस विभाग ने आज भी एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए। बरसात के मौसम में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए फतेहाबाद पुलिस ने बस स्टैंड से स्पेशल बस सेवा का प्रबंध किया।
इस विशेष बस सेवा के तहत, सैकड़ों परीक्षार्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाया गया। इस पहल से यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सके और किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-साधारण की मदद करना और उन्हें हर हाल में सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराना भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।