{"_id":"683ab9c306d6be6c180b48ea","slug":"video-fatehabad-police-arrested-a-youth-betting-on-ipl-match-case-registered-against-two-others-too-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को किया काबू, दो अन्य पर भी मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को किया काबू, दो अन्य पर भी मामला दर्ज
फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने हंस मार्केट स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गगन कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी शिव नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथियों की पहचान सूरज ढाका निवासी ढाणी ईसर, जतिन गर्ग निवासी अग्रवाल कॉलोनी भट्टू रोड, फतेहाबाद के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आईपीएल मैच (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टीम) की पहली पारी शुरू हो चुकी है और सूरज ढाका की हंस मार्केट में प्रथम मंजिल पर स्थित दुकान पर गगन कुमार नामक युवक क्रिकेट सट्टा खिला रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात उक्त दुकान पर छापा मारा। मौके पर पाया गया कि एक युवक दुकान में चारपाई पर बैठकर वाई-फाई की मदद से एलईडी पर जिओ-हॉटस्टार चैनल के जरिए लाइव मैच दिखाते हुए मोबाइल पर लोगों से क्रिकेट सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने युवक को मौके से काबू किया।
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और सट्टा गतिविधियों से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गगन कुमार बताया और यह भी खुलासा किया कि वह अपने साथी सूरज ढाका और जतिन गर्ग के साथ मिलकर ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से आम नागरिकों को धोखे में रखकर अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे रुपए ऐंठते हैं।
बाद में किसी न किसी बहाने से उन्हें नुकसान का झांसा देकर रुपए नहीं लौटाते। पुलिस ने गगन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों साथियों के खिलाफ भी सट्टेबाजी व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।