Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : girl's family started a sit-in protest after accusing her friend of raping her on pretext of marriage In Fatehabad
{"_id":"679b20ace45c232ea3017f6f","slug":"video-girls-family-started-a-sit-in-protest-after-accusing-her-friend-of-raping-her-on-pretext-of-marriage-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का दोस्त पर लगाया आरोप, युवती के परिवार ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का दोस्त पर लगाया आरोप, युवती के परिवार ने शुरू किया धरना
फतेहाबाद के एक कॉलोनी निवासी युवती ने अपने ही दोस्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है। युवती का आरोप है कि पंजाब में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया और जीरो एफआईआर फतेहाबाद शहर में भेजी गई। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
जिसको लेकर वीरवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सामने पीड़ित युवती का परिवार धरने पर बैठ गया है। पीड़ित युवती एवं उनके परिवार की मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि युवती मंगलवार को अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। लेकिन एसपी के उपलब्ध न होने के चलते बुधवार को दोबारा शिकायत देने के लिए आएगी।
युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक स्कूल समय से ही उसका दोस्त था। वह उसके साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक बनाए। जिस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।