Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Irrigation Department swings into action following the discovery of a body at Tohana's Kalpana Chawla Park; lake cleaning begins, and six watchmen are deployed for security.
{"_id":"6a536296665fa0e7bb053996","slug":"video-irrigation-department-swings-into-action-following-the-discovery-of-a-body-at-tohanas-kalpana-chawla-park-lake-cleaning-begins-and-six-watchmen-are-deployed-for-security-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: कल्पना चावला पार्क में मिली लाश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, झील की सफाई शुरू, सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: कल्पना चावला पार्क में मिली लाश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, झील की सफाई शुरू, सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात
टोहाना। रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में कुछ दिन पहले अज्ञात धड़ मिलने की घटना के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। घटना के बाद पार्क की अव्यवस्था और गंदगी को लेकर लोगों में रोष था। लगातार हो रही शिकायतों के बाद अब एसडीओ महेंद्र सिंह के निर्देश पर पार्क में बनी झील की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया है।
विभाग के कर्मचारी पिछले कई दिनों से पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। झील में जमा कचरा निकाला जा रहा है और आसपास के क्षेत्र को साफ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से पार्क में न तो सफाई होती थी और न ही कोई देखरेख, जिसके कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।
पार्क में लगी कल्पना चावला की मूर्ति को भी कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद लोगों ने पार्क में चौकीदार तैनात करने की मांग की थी।
एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पार्क की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 6 चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। वे दिन-रात गश्त करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बाद पार्क एक बार फिर लोगों के लिए सुरक्षित और साफ-सुथरा स्थान बन सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।