{"_id":"68ac44f2218f9f440a0b67e5","slug":"video-mp-subhash-barala-in-fatehabad-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना खेल हब के रूप में उभर रहा: सांसद सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना खेल हब के रूप में उभर रहा: सांसद सुभाष बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना खेल हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बनाए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस स्टेडियम का लाभ प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी ले रहे हैं।
वे सोमवार को अपने फार्म हाउस पर खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे थे। खिलाड़ियों ने सांसद बराला से मुलाकात के दौरान सरकार की खेल नीतियों की सराहना की।
सांसद बराला ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में टोहाना में आधुनिक तकनीक से लैस खेल स्टेडियम बनाया गया। इसके परिणामस्वरूप यहां के खिलाड़ियों ने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक देश में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता और अन्य खेल आयोजनों का भव्य आयोजन होगा। सांसद ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे इन आयोजनों में सक्रिय भाग लें और अपने खेल लक्ष्य को प्राप्त करें। सांसद ने कहा कि छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ग्राम स्तर पर खेल महाकुंभ जैसे आयोजन भी लगातार हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।