{"_id":"6addb9ac1941bab28d017c2d","slug":"video-paddy-crop-damaged-by-hailstorm-in-fatehabad-farmers-seek-compensation-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा
रतिया क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में शनिवार शाम हुई ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों के अनुसार, क्षेत्र के गांव भरपूर, दादूपुर सहित आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने खेतों में बासमती 1885 सहित धान की विभिन्न किस्मों की बिजाई की हुई थी। फसल पककर तैयार हो चुकी थी और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच हुई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है।
किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और पूंजी लगाई थी। अब फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है कि उनकी लागत कैसे निकलेगी।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर फसल में हुए नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी में वास्तविक नुकसान दर्ज कर सरकार की ओर से नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।