{"_id":"6952428985e479834f0fff8b","slug":"video-police-arrested-four-accused-in-bike-theft-case-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की गई हैं।
जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गांव तलवाड़ा निवासी प्रगट सिंह पुत्र टेक सिंह की शिकायत पर की गई। प्रगट सिंह ने जाखल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 और 27 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, फर्नीचर बनाने वाली टूल किट और अन्य सामान चोरी कर लिया था।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 27 दिसंबर को धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और गुप्त सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह, सुखबीर सिंह, संदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी गांव तलवाड़ा के रहने वाले हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करेगी। मामले की जांच जारी है और अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस की आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर है। किसी भी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।