Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : सोनीपत के गांव कोहला में तेल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी, किसान कर रहे हैं महापंचायत
{"_id":"672b32fbd0de9f0acf0d3f8f","slug":"video-sanapata-ka-gava-kahal-ma-tal-ka-paipa-lina-bchhana-ka-karaya-jara-kasana-kara-raha-ha-mahapacayata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत के गांव कोहला में तेल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी, किसान कर रहे हैं महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत के गांव कोहला में तेल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी, किसान कर रहे हैं महापंचायत
सोनीपत के गोहाना के गांव कोहला के खेतों में बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच तेल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। साथ ही किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है। किसान महापंचायत की बैठक जारी है, जिसके बाद ही किसान आगामी कार्रवाई का फैसला लेंगे। पुलिस व महिलाओं के बीच मंगलवार को झड़प हुई थी, जिस कारण से प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
गांव कोहला व आसपास के करीब पांच गांव के खेतों में तेल कंपनी गुजरात से पानीपत रिफाइनरी तक तेल की सप्लाई पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। कई गांव के खेतों में पाइप लाइन बिछ चुकी है। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सितेंद्र लोहचब ने बताया कि किसानों की मुख्य तौर पर तीन मांगे है। सरकार किसानों के साथ धक्का कर रही है। पहली मांग कि सरकार किसानों को मार्केट रेट पर मुआवजा दें।
उन्होंने बताया कि किसानों को 10 फीसदी से बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए। तीसरे मांग जिस किसान का जमीन पर मालिकाना हक है, उसी के बैंक खाते में रुपये डाले जाए। किसान के सारे परिवार के खातों में रुपये डाल दिए गए है, जिससे आपसी झगड़े भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं।
साथ ही महापंचायत की बैठक के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। अगस्त माह से किसान गांव कोहला के खेत में काम बंद करवाकर धरना दे रहे हैं। इस बीच कई बार किसानों व अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।