{"_id":"69c3c092ad39df2187019796","slug":"video-sitaram-saini-became-the-head-of-the-vegetable-market-union-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सब्जी मंडी यूनियन के सीताराम सैनी बने प्रधान, 35 मतों से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सब्जी मंडी यूनियन के सीताराम सैनी बने प्रधान, 35 मतों से दर्ज की जीत
सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव में सीताराम सैनी ने प्रधान पद पर दूसरी बार जीत दर्ज की है। सब्जी मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों का भरोसा अभी भी सैनी के नेतृत्व पर बरकरार है। मंडी में कुल 70 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 69 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन मतगणना शुरू होते ही सीताराम सैनी ने एकतरफा बढ़त बना ली।
सीताराम सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद को 35 वोटों के अंतर से हरा दिया। केवल 1 वोट रद्द या अनुपस्थित श्रेणी में रहा। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने पगड़ी और ढोल के साथ नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम सैनी ने सभी आढ़तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मंडी के हर उस व्यापारी की है जिसने मुझ पर विश्वास जताया है। लगातार दूसरी बार सेवा का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मंडी की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और बिजली-पानी की समस्याओं को दुरुस्त करने का वादा किया ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।