{"_id":"67fe006fb20092a76006e6e6","slug":"video-umesh-gill-of-tohana-fatehabad-selected-in-vvs-laxmans-cricket-academy-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना के उमेश गिल का वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट एकेडमी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना के उमेश गिल का वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट एकेडमी में चयन
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की अकैडमी एनसीए में टोहाना के मॉडल के स्कूल के छात्र उमेश गिल का चयन हुआ है। जिसका कैंप 18 अप्रैल से बेंगलुरु में शुरू होगा। छात्र उमेश का टोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पुनिया, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक बंसल सहित गणमान्य लोगों ने उमेश का स्वागत किया है।
इस दौरान जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने बताया कि उमेश गिल ने 5 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट में जाने का सपना देखा था जिसमें वह लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी कराई गई थी जिसमें उमेश ने पंजाब की कप्तानी करके टीम को फाइनल तक पहुंचाने का काम किया था।
उसकी इसी सफलता को देखते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा उसका चयन किया गया है जिसमें देश भर से 25 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अकादमी से खेलने के बाद क्रिकेटर का भारत की अंडर -19 टीम में चयन होता है। उमेश गिल ने बताया कि मॉडल केएम स्कूल परिवार द्वारा उसके खेल में निखार लाने के लिए अनेक कार्य किए जिसके चलते वह इस मुकाम तह पंहुच पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।