Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers from Bhirdana and Dariyapur protest against the power crisis in Fatehabad; stage a sit-in at the Mini Secretariat.
{"_id":"6adb74825102df43b007eba2","slug":"video-villagers-from-bhirdana-and-dariyapur-protest-against-the-power-crisis-in-fatehabad-stage-a-sit-in-at-the-mini-secretariat-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बिजली संकट के खिलाफ भिरडाना और दरियापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन,लघु सचिवालय में धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बिजली संकट के खिलाफ भिरडाना और दरियापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन,लघु सचिवालय में धरने पर बैठे
फतेहाबाद। बिजली संकट से परेशान गांव भिरडाना और दरियापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना देकर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में बिजली की समस्या के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों की मांगें सुननी चाहिए और बातचीत के माध्यम से हड़ताल खत्म करवानी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।