Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers, frustrated by the power crisis, staged a road blockade; traffic came to a halt for two hours, causing inconvenience to Shiva devotees as well.
{"_id":"6a79938bb784ef052b03cdd3","slug":"video-villagers-frustrated-by-the-power-crisis-staged-a-road-blockade-traffic-came-to-a-halt-for-two-hours-causing-inconvenience-to-shiva-devotees-as-well-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो घंटे तक थमे वाहन, शिव भक्त भी परेशान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो घंटे तक थमे वाहन, शिव भक्त भी परेशान।
टोहाना। उपमंडल के गांव सलेमपुरी के बस अड्डा पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को रतिया रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की अगुवाई रामलाल खालसा ने की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के 25-30 घरों में शनिवार रात से बिजली नहीं आ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने समस्या ठीक नहीं की। परेशान होकर ग्रामीण कुलां से टोहाना रोड पर एकत्रित हो गए और रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान सरकार व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई है।
जानकारी मिलते ही कुला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नारेबाजी करते हुए अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, जाम नहीं हटेगा।
करीब दो घंटे से चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कावड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।