{"_id":"6895a560be908c889b0d39dc","slug":"video-water-level-in-ghaggar-river-is-continuously-rising-in-jakhal-of-fatehabad-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में घग्गर नदी में लगातार बढ़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में घग्गर नदी में लगातार बढ़ रहा पानी
पिछले पांच दिनों से घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को फिर नदी के पानी में तेज़ी से चढ़ाव आया है। बता दें कि नदी के गुहला चीका हेड पर वीरवार शाम तक 24394 क्यूसेक पानी बह रहा था, जो शुक्रवार सुबह ही बढ़ कर 32 हज़ार क्यूसेक के पार पहुंच गया है।
नदी में पीछे से जलस्तर बढ़ने से जाखल क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रहीं है। शुक्रवार सुबह यहां 5350 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। बता दें कि 12 घंटे पहले यहां जलस्तर 4600 क्यूसेक आंका गया था। घग्गर में जलस्तर बढ़ने का कारण हिमाचल की पहाड़ियों में तेज़ बरसात होना बताया गया है। हालांकि पीछे से बरसातें स्थिर होने पर नदी का जलस्तर कम भी हो सकता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में पिछले 5 दिनों से नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है।
घग्घर के जलस्तर में लगातार हो रहीं वृद्धि से किसानों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी परेशानियां बढ़ गई है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि पीछे से बारिश स्थिर होने पर संभावित ही नदी के जलस्तर में गिरावट आएगी, लेकिन फिलहाल तेज़ी से बढ़ रहें जलस्तर को लेकर नदी के तटवर्तीय क्षेत्र के लोग चिंतित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।