{"_id":"6821d750f3c3676f0e0dad65","slug":"video-61-soldiers-from-hisar-sacrificed-their-lives-for-the-country-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के 61 जवानों ने देश के लिए दी शहादत, सैनिक कल्याण बोर्ड में लगे चित्र युवाओं को दे रहे प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के 61 जवानों ने देश के लिए दी शहादत, सैनिक कल्याण बोर्ड में लगे चित्र युवाओं को दे रहे प्रेरणा
देश के लिए शहादत देने में हिसार जिला के लोग काफी आगे हैं। 1965 से लेकर कारगिल तक हर एक युद्ध में हिसार के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। जिले के 61 शहीदों के चित्र सैनिक कल्याण बोर्ड में लगाए गए हैं। इन शहीदाें को हर साल 26 जनवरी, 15 अगस्त, सेना दिवस सहित अन्य विशेष दिनों में सम्मानित किया जाता है।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक 1962 के भारत-चीन युद्ध में गांव भाटोल जाटान निवासी सुरजाराम ,
गांव स्याहड़वा निवासी शहीद पृथ्वी सिंह ने अपनी वीरता दिखाते हुए देश के लिए बलिदान दिया।भारत पाकिस्तान के 1965 के युद्ध में गांव मिर्चपुर के बदन सिंह, गांव खरक पुनिया के शेर सिंह, गांव बुड़ाक के नायक वीर सिंह ने शहादत दी। 1971 के युद्ध में गांव बुगाना निवासी नायक थाम्बूराम ने शहादत दी थी। कारगिल युद्ध में गांव घिराय के निवासी महाबीर सिंह,मिलकपुर के पवित्र कुमार ने अपना बलिदान दिया था। सेना के एक आपरेशन में वर्ष 2020 में हांसी निवासी निशांत मलिक शहीद हो गए थे। शहीद का दर्जा उसी सैनिक को दिया जाता है जो युद्ध या सेना के किसी आपरेशन में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।