Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
color of millet has faded in Hisar; moisture content is also high, resulting in no government procurement.
{"_id":"68db7814554d016b960cd044","slug":"video-color-of-millet-has-faded-in-hisar-moisture-content-is-also-high-resulting-in-no-government-procurement-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बाजरा का कलर फेड; नमी की मात्रा भी ज्यादा, नहीं हो रही सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बाजरा का कलर फेड; नमी की मात्रा भी ज्यादा, नहीं हो रही सरकारी खरीद
हिसार की मंडियों में बाजरा की आवक बढ़ती जा रही है। मगर मंडियों में पहुंच रहा बाजरा की क्वालिटी निम्न स्तर की है। कलर फेड है और नमी की मात्रा भी ज्यादा है। इस कारण अभी तक बाजरा की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। अभी तक मंडियों में पहुंचा बाजरा प्राइवेट एजेंसी ने ही खरीदा है।
शनिवार तक जिले की मंडियो में 2238 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है। इसमें से प्राइवेट एजेंसी ने 2223 क्विंटल बाजरा खरीद लिया है। वहीं, जिले की मंडियों में अभी तक बासमति धान और गैर बासमति धान 3493 मीट्रिक टन पहुंचा। इसमें से 3044 मीट्रिक टन की सरकारी खरीद की जा चुकी है।
यदि बाजरा का पांच प्रतिशत तक कलर फेड हो तो सरकारी रेट पर खरीद लिया जाता है। मगर मंडियों में पहुंचने वाला बाजरा 26 प्रतिशत तक फेड है। वहीं, नमी की मात्रा भी 18 से 19 प्रतिशत तक है। जबकि 13 प्रतिशत तक होनी चाहिए। ऐसे में मानकों पर खरा नहीं उतरने पर बाजरा की सरकारी खरीद नहीं हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।