Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
E rickshaw driver dies of electrocution in Hansi, post mortem will be conducted today
{"_id":"6a34f0e49107344123011b10","slug":"video-e-rickshaw-driver-dies-of-electrocution-in-hansi-post-mortem-will-be-conducted-today-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में करंट लगने ये ई रिक्शा चालक की हुई मौत, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में करंट लगने ये ई रिक्शा चालक की हुई मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
हिसार रोड पर ह्युंडई शोरूम के पास गली में करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के करीब बारिश में विनोद अपने ई रिक्शा पर लोहे की एंगल लेकर एक फैक्ट्री में देने जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक से करंट लग गया। आस पास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
युवक की पहचान गांव प्रेम नगर निवासी 37 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट भरता था। मृतक के 2 बच्चे एक 10 वर्षीय बेटा व एक 8 वर्षीय बेटी है। लोगों का कहना है कि मौके पर डायल 112 पर कॉल की गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
जिसके बाद आसपास के लोग विनोद को नागरिक अस्पताल लेकर गए। करंट कैसे लगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन परिजनों के अनुसार जहां हादसा हुआ वहां बिजली की हाइटेंशन की तारे है, जो काफी नीचे लटकी हुई है। हो सकता है इसी की चपेट में आने से करंट लगा हो। फिलहाल परिजनों ने जांच करने व बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।