{"_id":"685f9f3d3e394c79fe001b42","slug":"video-explosion-in-rishi-nagar-of-hisar-injured-srichand-died-after-97-hours-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के ऋषि नगर में धमाका, घायल हुए श्रीचंद की 97 घंटे बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के ऋषि नगर में धमाका, घायल हुए श्रीचंद की 97 घंटे बाद मौत
ऋषि नगर में धमाके में घायल हुए श्रीचंद की 97 घंटे बाद मौत हो गई। निजी अस्पताल में भर्ती श्रीचंद ने चौथे दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकाें ने वीरवार को श्रीचंद की हालत में सुधार बताया था। शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने कहा कि पैर को काटना पड़ेगा। परिजनों ने सहमति दे दी तो बाद में शाम के समय चिकित्सकों ने कहा कि अब आप चाहें तो घर ले जा सकते हैं। अब श्रीचंद के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
मूल रूप से सिरसा के रहने वाले 35 वर्षीय श्रीचंद पिछले कुछ समय से हिसार में सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रह रहे थे। वह हिसार में लोहे का कबाड़ खरीद कर लाते थे। सोमवार 23 जून को दाेपहर करीब साढे बजे वह लोहे के कुछ पाइप खरीद कर लाए थे। वह स्क्रैप व्यापारी की दुकान पर लोहे के पाइप एक कट्टे में डालकर उसे तौल रहे थे। इसी बीच धमाका हो गया था। जिसमें श्रीचंद गंभीर तौर पर घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
श्रीचंद को छाती के पास लोहे तथा बारुद के टुकड़े लगे थे। जिससे उनके फेफडे,आंत का हिस्सा शरीर से बाहर आ गया था। चिकित्सकाें ने 72 घंटे क्रिटिकल बताए थे। बुधवार को चिकित्सकों ने श्रीचंद कुछ रिकवरी बताई थी। वह कुछ हद तक इशारों में अपनी बात बताने लगा था।
श्रीचंद के साले सुशील ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने कहा कि पैर नीला पड़ने लगा है। उसे घुटने तक काटना पड़ेगा। बाद में कहा कि पैर को जांघ तक काटना पड़ेगा। परिजनों ने जान बचाने के लिए पैर काटने पर भी सहमति दे दी थी। शाम के समय चिकित्सकों ने कहा कि अब श्रीचंद के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। आप चाहो तो इनको घर ले जा सकते हैं। कुछ देर बाद श्रीचंद ने दम तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।