{"_id":"698c24e718711c147e006cbe","slug":"video-haryanvi-actor-and-singer-bittu-sorkhi-met-hisar-sp-to-file-a-case-against-him-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर केस दर्ज कराने के लिए हिसार एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर केस दर्ज कराने के लिए हिसार एसपी से मिले
महर्षि वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में रोष फैल गया है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कलाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
हिसार एसपी शशांक कुमार सावन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर समाज में आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज के लोग एसपी को शिकायत सौंपने जाते हुए।
अनुसूचित जाति पंचायत महासभा समिति के प्रधान देवेंद्र ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता और वाल्मीकि समाज के आराध्य गुरु हैं। उनके बारे में की गई टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
देवेंद्र ने कहा कि कलाकार द्वारा सुनाई गई कहानी का उल्लेख किसी भी सनातन धर्म ग्रंथ या प्रमाणित पुस्तक में नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जान बूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने माफी मांगी है लेकिन हम माफ नहीं करेंगे। देवेंद्र ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे कि गूगल पर महर्षि वाल्मीकि के बारे में उपलब्ध गलत बयानों को हटाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।