{"_id":"6882210ec18e04b0320682ea","slug":"video-organizing-a-meeting-of-zilla-parishad-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जिला परिषद की हुई बैठक, राखीगढ़ी को विशेष ग्राम का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जिला परिषद की हुई बैठक, राखीगढ़ी को विशेष ग्राम का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव
जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने गांवों में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट को लेकर स्ट्रीट लाइट एजेंसी पर सवाल उठाते हुए ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। पार्षद सुनील माजरा ने कहा कि ठेकेदार हमारे फोन नहीं उठाता। कभी फोन उठा ले तो कहता है कि मैं तो काम नहीं करुंगा। जो करना है कर लो। मंत्री से ठेका लेकर आया हूं। चेयरमैन साहब ठेकेदार पर कार्रवाई करो। उसे सदन में बुलाकर हेकड़ी निकालो। पार्षद यादवेंद्र यादव ने कहा कि अधिकारी उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या अधिकारियों का कमीशन बंधा हुआ है?
जिला परिषद की बैठक वीरवार को जिला परिषद सभागार में चेयरमैन सोनू सिहाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 प्रस्ताव रखे गए। जिसमें ग्राम दर्शन पोर्टल के प्रस्ताव को छोड़कर चार प्रस्ताव पारित कर दिए गए। बैठक में पार्षदों ने ग्रामीण एरिया में स्ट्रीट लाइट का काम करने वाली एजेंसी पर सवाल खड़े किए। पार्षद सुनील माजरा तथा यादवेंद्र यादव ने कहा कि गांवों में काम नहीं किए जा रहे। लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं। जो लाइट जल नहीं रही उनको लगाने का क्या फायदा हुआ। जिला परिषद ने स्ट्रीट लाइट लगवाई अब पंचायत उनके लिए कनेक्शन नहीं ले रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।