Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public Health Department on alert in Hansi ahead of monsoon; sewerage and drains cleaned.
{"_id":"6a4f75ce55344ac50c012c91","slug":"video-public-health-department-on-alert-in-hansi-ahead-of-monsoon-sewerage-and-drains-cleaned-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: मॉनसून से पहले जनस्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीवरेज-नालों की सफाई पूरी होने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: मॉनसून से पहले जनस्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीवरेज-नालों की सफाई पूरी होने का किया दावा
हांसी। मॉनसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। विभाग के अनुसार शहर की सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों, नालों और डिस्पोजल सिस्टम की सफाई व मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए कई स्थानों पर अस्थायी पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है।
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि हांसी में हर वर्ष पहली बारिश के दौरान सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम में ठोस कचरा फंसने से सीवर जाम होने और कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। इसे देखते हुए इस बार मॉनसून से पहले ही विशेष अभियान चलाकर सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई करवाई गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।