{"_id":"67de695522079d7ec0001a04","slug":"video-rare-glimpses-of-freedom-struggle-in-hisar-historical-exhibition-organized-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में स्वतंत्रता संग्राम की दुर्लभ झलकियां, ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में स्वतंत्रता संग्राम की दुर्लभ झलकियां, ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन
शहीदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों और ऐतिहासिक छायाचित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का संयोजन अभिलेखागार विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनी में 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ावों को दुर्लभ दस्तावेजों और छवियों के माध्यम से दर्शाया गया।
प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तथा 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से जुड़े अभिलेखों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। सहायक निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे, नाना साहेब पेशवा, कुंवर सिंह जैसे वीर सेनानियों के संघर्ष की झलकियां प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही, 19 अगस्त 1857 को हिसार के नागौरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों और ब्रिटिश सेना के बीच हुए संघर्ष के दुर्लभ चित्रों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया।
प्रदर्शनी में हिसार के दादा गणेश लाल, गांधीवादी नेता बलवंत राय तायल और महान देशभक्त लाला हरदेव सहाय की राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका को भी दर्शाया गया। 1938 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हिसार यात्रा तथा स्थानीय वीरांगनाओं के योगदान को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. गुरमीत ने किया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय नागरिक पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।