{"_id":"69bc0295509e5aafa80af3f5","slug":"video-108-women-participated-in-a-kalash-yatra-in-salhawas-jhajjar-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के साल्हावास में कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के साल्हावास में कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने लिया भाग
गांव खानपुर कलां में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ संगीतमयी महोत्सव का आयोजन वीरवार से शुरू हो गया, जो 26 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन सभी भक्तजन एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से किया जा रहा है।
पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 सुहागन महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यह कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई, जो पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पर ही समाप्त हुई। कलश यात्रा में समस्त ग्रामीण महिलाएं कलश यात्रा के साथ-साथ मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।
कलश यात्रा में गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ चल रहे थे। कलश यात्रा के समापन होने पर मंदिर कलश स्थापित किए गए। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गोगा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से सायंकाल 3:15 तक एक सप्ताह तक प्रतिदिन रहेगा। श्री मद्भागवत कथावाचक पंडित गंगाराम शर्मा बृजवासी रहेंगे जबकि तपस्वी हरसुखदास उपाध्यक्ष सनातन धर्म प्रचारक रहेंगे। कथा व्यवस्थापक पवन कौशिक, अश्वनी शर्मा होंगे। पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।