{"_id":"6533801237549d8be601da63","slug":"video-cet-parakashharathaya-ka-naha-rasa-aaii-radavaja-ka-lra-30-hajara-ka-jagaha-5-hajara-na-kaya-bsa-ma-safara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : CET परीक्षार्थियों को नहीं रास आई रोडवेज की लारी, 30 हजार की जगह 5 हजार ने किया बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : CET परीक्षार्थियों को नहीं रास आई रोडवेज की लारी, 30 हजार की जगह 5 हजार ने किया बसों में सफर
सीईटी की परीक्षा को लेकर शनिवार अल सुबह दो बजे से चार जिलों में रोडवेज ने बसों का परिचालन किया। आवेदकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए, इसके लिए 300 बसें सुबह व 300 बसें दोपहर की शिफ्ट के लिए रखी गई थी, लेकिन आवेदकों ने बसों में जाने की रुचि नहीं दिखाई। शनिवार को सुबह व शाम की शिफ्ट के लिए 30 हजार ने परीक्षा देने जिले से जाना था, लेकिन पांच हजार आवेदकों ने ही सफर किया।
अधिकतर ने निजी वाहनों में किया सफर
रोडवेज, प्राइवेट और स्कूलों से मंगवाई गई बसें अड्डे पर ही खड़ी रही। अधिकतर आवेदक अपनी निजी वाहनों से एक दिन पहले या शनिवार को चले गए। इसके चलते बसों में ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। झज्जर बस अड्डे से लगभग तीन हजार और बहादुरगढ़ से लगभग दो हजार आवेदक विभिन्न स्थानों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। झज्जर बस अड्डा इंचार्ज प्रमोद ने बताया कि 30 हजार आवेदकों ने सफर करना था, लेकिन झज्जर बस अड्डे से तीन हजार ने ही सफर किया है।
अल सुबह एक बजे से रोडवेज, प्राइवेट व अन्य निजी बसों को लगा दिया गया था, लेकिन आवेदकों की संख्या कम थी। इसके चलते भीड़ नहीं आई। आवेदकों ने आराम से बसों में सफर किया है। यही बसों वापसी भी आवेदकों को लेकर आएंगी। इसके लिए एक प्रोफार्मा दिया गया है, जिसे पर आवेदकों के नाम, मोबाइल नंबर व केंद्र की जानकारी लिखी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद यदि कोई आवेदक नहीं पहुंचता है तो उसे भी मोबाइल पर फोन कर बुलाया जाएगा। तभी बसें वापसी के लिए चलेंगी। इसके लिए दो-दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।