{"_id":"69eca540844ba8726d0140e9","slug":"video-cleaning-workers-protested-for-the-second-day-also-regarding-their-demands-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया मांगों को लेकर प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर और अग्निशमन विभाग के समर्थन में शनिवार को सफाई कर्मियों ने घंटाघर से लेकर आंबेडकर चौक तक लगातार दूसरे दिन भी झाड़ू प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि 27 व 28 अप्रैल दो दिवसीय 8-8 घंटे की कर्मिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक व दो मई दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती है, तब तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। क्षेत्रफल आबादी के अनुसार 2014 में 400 की आबादी के हिसाब से एक कर्मचारी नियुक्त किया गया था और 2014 में 40 सफाई कर्मचारी हटाए गए थे। अब शहर की जनसंख्या को देखते हुए झज्जर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए। सेवानिवृत्त होने पर सफाई कर्मचारी को 10 लाख रुपये की राशि दी जाए। पुरानी पेंसिल बहाल की जाए। इस अवसर पर इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, मुकेश, जितेंद्र, विकास, शीतल, कमलेश, बबली, किरण, मनीषा, विनोद मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।