{"_id":"683ebdd4f26d0ec9630c0594","slug":"video-council-launched-anti-encroachment-drive-in-jhajjar-traffic-police-cracked-down-on-illegally-occupying-shopkeepers-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जाधारी दुकानदारों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जाधारी दुकानदारों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
पिछले काफी दिनों से अवैध अतिक्रमण से परेशन शहरवासियों को उस समय थोड़ी राहत महसूस हुई जब यातायात पुलिस ने शहर से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। झज्जर नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर और उनसे तालमेल बनाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अम्बेड़कर चौक से लेकर धौड़ चौक तक अतिक्रमण को हटवाया।
इस दौरान परिषद के कर्मचारियों को देखते ही दुकानदारों में हड़कम्प सा मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से लगाए गए सामान को हटाते नजर आए। जो दुकानदार परिषद कर्मचारियों की पकड़ में आए उन दुकानदारों की दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को परिषद कर्मचारियों ने उठाकर अपनी ट्रालियों में रख लिया। इतना हीं नहीं परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर अवैध तौर पर रखे साईन बोर्ड को भी उठाकर जब्त कर लिया।
करीब दो घंटे तक शहर में ट्रैफिक पुलिस और परिषद कर्मचारियों को संयुक्त तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। यातायात पुलिस इंचार्ज ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में अवैध अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस को इस अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी।
कई बार दुकानदारों को उनकी हद में रहने के लिए सचेत भी किया गया। लेकिन अब तो हालात यह हो गए थे कि दुकानदारों ने फुटपाथ के साथ-साथ पांच से सात फुट तक सड़क को घेर लिया था,जिसकी वजह से हर समय जाम की समस्या रहती थी। उन्होंने यह भी कि भविष्य में इस मामले में सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।