{"_id":"6a22f7cfb058adbda20651cc","slug":"video-dmc-goes-to-the-field-to-monitor-development-works-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: विकास कार्यों की निगरानी के लिए फील्ड में उतरे डीएमसी, लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: विकास कार्यों की निगरानी के लिए फील्ड में उतरे डीएमसी, लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस
बहादुरगढ़ शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएमसी अभिनव सिवाच स्वयं फील्ड में उतरे और विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो लाइन के नीचे चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य तथा गली निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेट्रो कॉरिडोर के नीचे किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में कोताही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया।
डीएमसी अभिनव सिवाच ने बताया कि वर्तमान में शहर में करीब 21 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य जारी हैं। इसके अलावा 22 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 23 नए विकास कार्यों के री-टेंडर किए जा चुके हैं, जिन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही आवंटित किया जाएगा। वहीं 3 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत वाले 9 नए कार्यों के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
डीएमसी ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ सुभाष नगर क्षेत्र में भी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और ब्याज छूट योजना का लाभ उठाकर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।