बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Industrialists vent anger before Bahadurgarh DC; complain of dilapidated roads, sewage, and water supply, asking when the condition of industrial areas will improve.

बहादुरगढ़ डीसी के सामने फूटा उद्योगपतियों का गुस्सा, बोले- सड़क, सीवर, पानी सब बदहाल, कब सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्रों की हालत

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:13 PM IST
Industrialists vent anger before Bahadurgarh DC; complain of dilapidated roads, sewage, and water supply, asking when the condition of industrial areas will improve.
बहादुरगढ़। औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल व्यवस्था को लेकर बुधवार को बहादुरगढ़ एसडीएम कार्यालय में डीसी और उद्योगपति आमने-सामने आ गए। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने उपायुक्त वर्षा खांगवाल, अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास और एसडीएम अभिनव सिवाच की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने उद्योगों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर तीखा विरोध दर्ज कराया। उद्योगपतियों ने साफ कहा कि करोड़ों रुपये के राजस्व देने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें टूटी हैं, सीवर खुले पड़े हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बैठक में कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि एमआईई पार्ट-ए, एमआईई पार्ट-बी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-16, सेक्टर-17 और सेक्टर-4बी समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। जून 2023 में स्वीकृत करीब 6.93 करोड़ रुपये की आधारभूत विकास परियोजना आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वीकृति के तीन साल बाद भी काम शुरू नहीं होना प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उद्योगपतियों ने रोहद इंडस्ट्रियल एरिया, जसौर खेड़ी 44 फीट रोड, एस्सार स्टील रोड, पटौदा-करोला रोड, नांगला-औरंगपुर रोड, दुलीना रोड और बादली रोड की जर्जर हालत का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। उनका कहना था कि बरसात में जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जबकि माल ढुलाई भी प्रभावित होती है। बैठक में पटौदा-करोला मार्ग के निर्माण, सड़क किनारे शराब के ठेके हटाने, जाखौदा से गणपति धाम तक अधूरे नाले को पूरा करने, ईएसआईसी अस्पताल के लंबित निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा नगर परिषद क्षेत्र के औद्योगिक इलाकों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। गणपति धाम और सूर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र के अपशिष्ट जल को एचएसआईआईडीसी के ईटीपी से जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कोबी पदाधिकारियों ने उद्योगों के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसमें प्रशासन, संबंधित विभागों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की गई ताकि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके। उद्योगपतियों की नाराजगी सुनने के बाद उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए अब हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही मंथन संपूर्ण विकास केंद्र का स्वयं निरीक्षण कर उसके विस्तार और संचालन में प्रशासनिक सहयोग का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गंगा की लहरों, रिमझिम फुहारों के बीच मालिनी ने ली कजरी की क्लास

29 Jul 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत

29 Jul 2026

बूंदाबांदी से हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ जल भराव

29 Jul 2026

एनडीए, एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं पर चढ़ा भोले की भक्ति का रंग

29 Jul 2026

जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का बेमियादी धरना आधी रात में समाप्त

29 Jul 2026
विज्ञापन

जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सिर्फ एक निशानेबाज ने किया प्रतिभाग

29 Jul 2026

बिजली विभाग के पास नहीं हैं खंभे, पुराने से चलाया जा रहा काम

29 Jul 2026
विज्ञापन

चार हजार एलईडी लाइटों से रोशन होगा कांवड़ियों का मार्ग

29 Jul 2026

बीएससी कृषि के छात्र सीख रहे फसलों में रोगों की पहचान करना

29 Jul 2026

गंगा का जल स्तर कम हुआ पर लोगों की परेशानी नहीं

29 Jul 2026

दमाऊधारा में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग घूमने आया भिलाई का छात्र गहरे पानी में डूबा,दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

29 Jul 2026

लुधियाना में दुकान के बाहर खड़ी कार को शरारती तत्वों ने लगाई आग

29 Jul 2026

फरीदकोट से कर्ज लेकर दुबई गया था गुरप्रीत सिंह, दो दिन बाद हार्ट अटैक ने छीन ली जिंदगी

मोहाली में खरड़ लुधियाना रोड पर बस ने कार को मारी टक्कर, गड्ढे में पलटी बस

29 Jul 2026

Meerut: गुरु पूर्णिमा पर श्रीराम मंदिर में विशेष हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

29 Jul 2026

Meerut: गुरु पूर्णिमा पर बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरुजनों का सम्मान, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

29 Jul 2026

VIDEO: संपूर्णानंद संस्कृत विवि का 44वां दीक्षांत समारोह, मेधावियों के खिले चेहरे

29 Jul 2026

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे राउंड की काउंसलिंग पूरी, 382 सीटों का आवंटन

29 Jul 2026

बल्लभगढ़ में अभियंता से बदसलूकी, फरीदाबाद निगम मुख्यालय पर कर्मचारी धरने पर बैठे

29 Jul 2026

कानपुर: सरकारी स्कूलों में दूध वितरण की हकीकत, अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया सच

29 Jul 2026

बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कूली बच्चों से भरी वैन, एक मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

29 Jul 2026

Shimla News: चिट्टा तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना लक्ष्य, अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले एसपी सीआईडी भूपेंद्र नेगी

29 Jul 2026

VIDEO: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में चमकीं मुस्लिम छात्राएं

29 Jul 2026

Solan News: 200 बेड का क्षेत्रीय अस्पताल दो साल से लेट, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

29 Jul 2026

जालौन में भीषण सड़क हादसा, डंपर का टायर फटने से हुआ जोरदार धमाका, केबिन में फंसे दो लोग

29 Jul 2026

नयागांव में पेयजल संकट पर हंगामा, सीएम हाउस घेराव से पहले पार्षद रवि बिष्ट हिरासत में

29 Jul 2026

Sirmaur News: मानल गांव में 25 महिलाएं सीख रहीं कृषि उद्यमी बनने के गुर, यूको आरसेटी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

29 Jul 2026

Video: झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, दो की मौत, 20 यात्री घायल

29 Jul 2026

VIDEO: पति की मौजूदगी में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे

29 Jul 2026

बरसाती नहर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

29 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed