{"_id":"6795c5f14e3652787c078352","slug":"video-minister-dr-arvind-sharma-hoisted-the-national-flag-at-the-76th-republic-day-celebrations-in-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
झज्जर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले डॉ. अरविंद शर्मा ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया और कहा, "हमारे वीर शहीदों का योगदान हमेशा अमर रहेगा। उनकी कुर्बानी की बदौलत हम एक स्वतंत्र और सशक्त भारत में सांस ले रहे हैं।"
गणतंत्र दिवस समारोह झज्जर के बस अड्डे स्थित रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।