{"_id":"69bc02a882f56a2609010f53","slug":"video-one-labourer-died-and-another-was-burnt-to-death-due-to-lightning-in-jhajjar-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में आसमानी बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर झूलस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में आसमानी बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर झूलस
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन खेतों में सरसों की फसल काट करे मजदूरों पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दूसरा झूलस गया। आसमानी बिजली गिरने की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक मजदूर सुधीर गांव झबरापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। । बिजली गिरने से झुलसे मजदूर को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव झबरापुर उत्तर प्रदेश निवासी सुधीर व उसका साथी अक्षय गांव दूबलधन निवासी पाले के खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। करीब 4 बजे अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सुधीर की मौके पर मौत हो गई और अक्षय झुलस गया।
जिसका उपचार बेरी के अस्पताल में चल रहा हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि गांव दूबलधन में खेतों में सरसों की फसल काट रहे। मजदूरों पर आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली थी। बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर डैड हाउस में रखवा दिया गया हैंं। शुक्रवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।