{"_id":"6ae415bf785838b66c0a7e39","slug":"video-rain-fell-in-jhajjar-from-last-night-through-this-morning-an-alert-for-rain-remains-in-place-for-today-as-well-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में रात से सुबह तक हुई बारिश, आज भी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में रात से सुबह तक हुई बारिश, आज भी बारिश का अलर्ट
शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक रुक कर बारिश जारी है। वीरवार रात को भी बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भी भर गया है। साथ ही बारिश ने ठंड का एहसास लोगों को करवा दिया है।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो 7 डिग्री तापमान कम हो गया है। वहीं बारिश को देखते हुए मंडी में रखी फसलों को भी तिरपाल से ढका गया है ताकि वह नहीं भीगे, लेकिन बारिश का पानी में रखे कट्टो तक पहुंच गया। इस कारण कुछ फसल भीग गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में तेज बारिश की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।