{"_id":"6ae4904ef14c5b356104ad33","slug":"video-pm-kisan-utsav-celebrated-in-15-villages-of-the-block-218-farmers-participated-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के 15 गांवों में मनाया पीएम किसान उत्सव, 218 किसानों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के 15 गांवों में मनाया पीएम किसान उत्सव, 218 किसानों ने लिया भाग
बहादुरगढ़। कृषि विभाग की ओर से बहादुरगढ़ ब्लॉक में एसडीएओ डॉ. सुनील कौशिक के कुशल मार्गदर्शन में पीएम किसान उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की गई। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में कुल 15 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 218 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रमों के दौरान एसडीएओ डॉ. सुनील कौशिक ने किसानों को योजना के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करके योजना का निर्बाध लाभ उठा सकते हैं। डिजिटल माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि पहुंचने से योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को फसल विविधीकरण, समय पर खाद-बीज का चयन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
किसानों ने योजना के तहत सीधे खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया और किसानों को उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।