{"_id":"6a69f5004f2738dddf002e5e","slug":"video-seven-years-have-passed-the-esic-hospital-worth-rs95-crore-has-not-yet-become-operational-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सात साल बीत गए, 95 करोड़ का ईएसआईसी अस्पताल अब तक शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बीत गए, 95 करोड़ का ईएसआईसी अस्पताल अब तक शुरू नहीं
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसवीर सैनी ने सेक्टर-4बी में बन रहे 100 बिस्तर के ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल सीपीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा है। अस्पताल की अनुमानित लागत लगभग 95 करोड़ 93 लाख रुपये है। इसकी मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी और 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था। 2021 में टेंडर प्रक्रिया हुई और काम 2023 में पूरा होना था, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान सैनी को अस्पताल में कई खामियां मिली।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उद्घाटन से पहले सभी खामियों को दूर किया जाए। सैनी ने कहा कि इस 100 बिस्तर के ईएसआईसी अस्पताल के शुरू होने से बहादुरगढ़ के लगभग 50 हजार श्रमिकों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रमिकों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ का 200 बेड का सरकारी सामान्य अस्पताल भी कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। उसकी भी आज तक सुध नहीं ली गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फिनिशिंग का काम अधूरा है और जल्द ही इसे ईएसआईसी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। सैनी ने कहा कि यदि अस्पताल में कहीं भी खामियां मिली या भ्रष्टाचार की भनक लगी तो उसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और श्रमिक मंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे और अस्पताल को जल्द से जल्द शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।