{"_id":"67ab00e144821b70320d36c6","slug":"video-those-contesting-election-took-nomination-papers-on-first-day-in-beri-of-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर के बेरी में पहले दिन चुनाव लड़ने वालों ने लिए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर के बेरी में पहले दिन चुनाव लड़ने वालों ने लिए नामांकन पत्र
नगर पालिका के चुनावों को लेकर आज से लघु सचिवालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन चुनाव लड़ने वालों ने केवल नामांकन पत्र लिए। अभी कर किसी ने नामांकन जमा नहीं करवाया हैं। नामांकन फार्म लेने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही।
नगर पालिका के 14 वार्डों की चौधर का फैसला 2 मार्च को होगा। नगर पालिका के 14 वार्डों में करीब 13701 मतदाता अपने मन पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगे। इस बार चेयरमैन पद के लिए भी सीधा चुनाव होगा। नामांकन प्रकिया को लेकर प्रशासन ने नामांकन प्रकिया 17 फरवरी तक चलेगी, जिसका समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा।
वहीं, नामांकन भरने से प्रत्याशियों की सरकारी कार्यालयों में भीड़ उमड़ रही है। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशी पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी नामांकन से पहले नगर पालिका में हाउस टैक्स, पुलिस चौकी में वेरिफिकेशन करवाने, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में नो ड्यूज प्रकिया लिए काफी प्रत्याशी काफी भाग दौड़ कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशी नामांकन भरने से पहले ज्योतिषों से नामांकन भरने का मुहुर्त निकलवा रहे हैं।
11 से 17 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन भर सकता है। 18 फरवरी को नामांकन पत्र के पत्रों की छंटनी की जाएगी। 19 फरवरी को नाम वापिस लिए जा सकते है। 19 फरवरी को 3 बजे के बाद ही चुनाव चिन्ह बांट दिए जाएंगे। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।