{"_id":"6add972213acb1e0a609464b","slug":"video-women-participated-in-a-run-on-pinkathon-day-in-bahadurgarh-varsha-rani-finished-first-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में पिंकथॉन डे पर महिलाओं ने लगाई दौड़, वर्षा रानी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में पिंकथॉन डे पर महिलाओं ने लगाई दौड़, वर्षा रानी रहीं प्रथम
महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तीकरण को समर्पित चौथा पिंकथॉन डे रविवार को सेक्टर-9 स्थित जालसा ग्रैंड, जिमखाना क्लब में उत्साह के साथ मनाया गया। डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर के नेतृत्व में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 140 लोगों ने पंजीकरण कराया।
सुबह छह बजे शुरू हुए आयोजन में तीन किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इसमें वर्षा रानी ने प्रथम, बिमलेश ने द्वितीय और वर्षा पहलवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जुम्बा गतिविधि के माध्यम से भी प्रतिभागियों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजकों के अनुसार, पिंकथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन की इस पहल के तहत भारत, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के 65 शहरों में 168 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बार महिलाओं की शारीरिक फिटनेस के साथ वित्तीय जागरूकता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया गया।
बच्चों के लिए कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हितेश राठी और सिद्धार्थ शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम, निष्ठा राठी द्वितीय और आर्ची तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर ने महिलाओं से नियमित व्यायाम अपनाने तथा परिवारों से उनकी फिटनेस यात्रा में सहयोग देने की अपील की। आयोजन ने स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार और फिट बहादुरगढ़ का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।