{"_id":"6842cfed96454dccf80e2348","slug":"video-yoga-practice-program-organized-in-police-line-in-jhajjar-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग अभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने की।
कार्यक्रम में पुलिस के तमाम कर्मचारी और अधिकारियों ने भाग लेते हुए योग अभ्यास किया।
योग अभ्यास कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसका उद्देश्य शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है। योग की स्थापना प्राचीन काल में हुई थी और इसका महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक है।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने कहा कि योग सत्र का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना, तनाव का प्रबंधन करना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना है और पुलिसकर्मियों को योग की विभिन्न कलाओं, आसनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया है। डीसीपी लोगेश कुमार ने कहा कि योग एक समग्र जीवन जीने की कला है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति को शांति, आनंद और आत्म साक्षात्कार प्राप्त हो सकता है।
इस मौके पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन अगर वह ड्यूटी के साथ-साथ थोड़ा सा समय योग करने में भी लगाएंगे तो उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी अखिल कुमार, योग सहायक परवीन और गौतम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।