{"_id":"695a5114e32eda54d30aee5f","slug":"video-a-program-was-organized-in-uchana-on-the-birthday-of-mp-deepender-hooda-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 50वीं बार किया रक्तदान, दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर उचाना में हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 50वीं बार किया रक्तदान, दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर उचाना में हुआ आयोजन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का 48वां जन्मदिन उचाना में मनाया गया। इस अवसर पर युवा हलका अध्यक्ष संदीप वर्मा की अध्यक्षता में एक यज्ञ और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने इस शिविर में 50वीं बार रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर और युवा जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक उपस्थित रहे। ऋषिपाल हैबतपुर ने रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पत्रकार वार्ता में ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि उचाना में युवाओं ने दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लंबे जीवन की कामना की।
उन्होंने कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी बात की। ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों की एकदिवसीय बैठक की थी, जिसमें जिलों में कांग्रेस के कार्यों और प्रचार पर चर्चा हुई। अब 10 दिवसीय बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बैठक में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।