Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Barricading removed from one side of the Singhwala-Khanauri border; one lane of the highway opened.
{"_id":"6a8588dab65d8999a402bdfa","slug":"video-barricading-removed-from-one-side-of-the-singhwala-khanauri-border-one-lane-of-the-highway-opened-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर एक तरफ की बैरिकेडिंग हटाई, हाईवे की एक लेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर एक तरफ की बैरिकेडिंग हटाई, हाईवे की एक लेन शुरू
नरवाना। दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों के प्रस्तावित पैदल मार्च को स्थगित किए जाने के बाद हरियाणा प्रशासन ने भी बॉर्डर पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी। किसानों के धरनास्थल से रवाना होते ही प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बॉर्डर पर एक तरफ की बैरिकेडिंग पूरी तरह हटा दी गई है। बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद हाईवे की एक लेन को भी यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे आमजन ने भी राहत की सांस ली है।इससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले किसानों के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए हरियाणा की तरफ से बॉर्डर पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया था। बुधवार को प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ किसानों की बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने बॉर्डर की बैरिकेडिंग तक प्रस्तावित अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च स्थगित कर दिया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को भी फिलहाल रोकने की घोषणा की। प्रशासन ने कहा कि किसानों के वापस जाने के बाद शेष बैरिकेडिंग भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।