Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Employees lock the gates of the Narwana Municipal Council; strike continues for the 13th day.
{"_id":"6a84222d07ee366f110fdbc7","slug":"video-employees-lock-the-gates-of-the-narwana-municipal-council-strike-continues-for-the-13th-day-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना नगर परिषद के गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला, 13वें दिन भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना नगर परिषद के गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला, 13वें दिन भी हड़ताल जारी
नरवाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने मंगलवार को दो घंटे का गेट बंद आंदोलन किया। सुबह नौ बजे कर्मचारियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों को भी करीब दो घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा।
कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी 17 सूत्रीय मांगें रख रहे हैं। उनका कहना है कि जिन मांगों पर सरकार की ओर से सहमति बनी थी, उनके संबंध में अभी तक पत्र जारी नहीं किए गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगों के संबंध में लिखित पत्र जारी करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों के संबंध में पत्र जारी नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक बढ़ाया जा सकता है।
कर्मचारी राजा राम और बंटी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे सफाई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नगर परिषद के मुख्य गेट पर पहुंचे और ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। करीब 11 बजे तक गेट बंद आंदोलन चला। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।