Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
51 farmer leaders will march on foot to the border in a semi-naked state and stage a sit-in near the barricades at 11 AM on Wednesday.
{"_id":"6a844cba76a38c5fca02db2c","slug":"video-51-farmer-leaders-will-march-on-foot-to-the-border-in-a-semi-naked-state-and-stage-a-sit-in-near-the-barricades-at-11-am-on-wednesday-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्धनग्न अवस्था में बॉर्डर तक पैदल मार्च करेंगे 51 किसान नेता, बुधवार सुबह 11 बजे बैरिकेडिंग के पास देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धनग्न अवस्था में बॉर्डर तक पैदल मार्च करेंगे 51 किसान नेता, बुधवार सुबह 11 बजे बैरिकेडिंग के पास देंगे धरना
नरवाना। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार को तीसरे दिन भी स्थिति शांतिपूर्ण रही। हरियाणा की तरफ बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर सील रखा गया है। जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने लगातार तीसरे दिन बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बॉर्डर पर तीन पुलिस कंपनियां तैनात हैं। पंजाब की तरफ किसान धरने पर बैठे रहे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के कृषि मंत्री के साथ बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को देशभर में मांगपत्र सौंपकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और पुतले फूंके जाएंगे। वहीं किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि प्रशासन से बातचीत में 51 किसानों के जत्थे की संख्या घटाकर 41 करने पर सहमति जताने के बावजूद किसानों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे 51 किसान अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च करते हुए दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर की बैरिकेडिंग तक जाएंगे और वहीं धरने पर बैठेंगे। कोटड़ा ने कहा कि 16 अगस्त से किसान बॉर्डर से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को फिलहाल अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है और आने वाले दिनों में हरियाणा में आंदोलन को लेकर बड़ी कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।